फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Angry young man commits suicide by hanging

हाथरस : पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Tue, 21 Sep 2021 06:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Angry young man commits suicide by hanging
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उनके पांव तले से जमीन खिसक गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव कुरिहार निवासी प्रिंस (22 वर्ष) पुत्र अजय कुमार की करीब छह माह पहले ही शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति से उसका विवाद हो गया, जिसके बाद वह गांव में अलग घर में अपनी पत्नी के साथ रहने लगा। यह भी बताया जा रहा है कि अभी कुछ दिनों पहले पत्नी उसके साथ मथुुरा घूमने गई थी, लेकिन उसके साथ गांव नहीं आई और वहीं से वह अपने मायके कासगंज चली गई। इस बात को लेकर प्रिंस काफी परेेशान रहने लगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम को प्रिंस मां के घर खाना खाकर अपने घर आ गया। मां से वह यह कहकर आया था कि गुजरात जाऊंगा। रात को वह अपने दूसरे घर में अकेला था। दोपहर तक जब वह अपनी मां के पास नहीं पहुंचा तो मां ने अपने छोटे बेटे को उसे देखने के लिए उसके घर भेजा। घर का दरवाजा अंदर से बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटा भाई छत पर चढ़ा और उसने जाल से अंदर झांककर देखा तो उसके होश उड़ गए। उसका बड़ा भाई फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसएचओ राजीव यादव ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed