{"_id":"62cc6dbdb4d70222841567c8","slug":"hathras-amrit-van-will-be-built-in-memory-of-36-martyrs-41-freedom-fighters-hathras-news-ali2958400142","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 36 शहीदों-41 स्वतंत्रता सेनानियों की याद में बनेंगे अमृत वन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 36 शहीदों-41 स्वतंत्रता सेनानियों की याद में बनेंगे अमृत वन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को 75 वें अमृत महोत्सव के दौरान जिले में 36 शहीदों और 41 स्वतंत्रता सेनानियों की याद में पौधरोपण किया जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत में इसके लिए स्थल का चयन कर लिया गया है। यहां अमृत वन बनाया जाएगा। इसके लिए वन विभाग की ओर से 463 ग्राम पंचायतों को 75-75 पौधे दिए जाएंगे। पंचायतराज विभाग द्वारा इन पौधों का रोपण कराया जाएगा। इनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी इसी विभाग की होगी।
उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देश पर जिले में 25 लाख 70 हजार 700 पौधे रोपने का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष वन विभाग ने 23 लाख से अधिक पौधों का रोपण कर दिया है। बाकी के पौधे अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस के दिन रोपे जाएंगे। इस पौधरोपण के माध्यम से प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक अमृत वन बनाया जाएगा।
गांव मोहनपुर में स्वतंत्रता सेनानी मानिकचंद्र वन, गढ़ी ऐवरन के शनिदेव मंदिर, नाई नगला ताहर और सलेमपुर में खेल मैदान पर अमृत वन बनाया जाएगा। वन विभाग की ओर से इसके लिए स्थलों का चयन कर लिया गया है। जीओ टैगिंग के काम को भी पूरा कर लिया गया है। प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) डॉ. सीपी सिंह का कहना है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायतराज विभाग के सहयोग से अमृत वन बनाया जाएगा। शहीद व स्वतंत्रता सेनानियों की यादों को सहेजने के लिए इन्हें अमृत वन का नाम दिया जाएगा। संवाद