{"_id":"62868f919fd2c838ac51d7d9","slug":"hathras-amin-abuses-officers-video-goes-viral-sadabad-news-ali291935331","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अमीन ने अधिकारियों को कहे अपशब्द, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अमीन ने अधिकारियों को कहे अपशब्द, वीडियो वायरल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस/सादाबाद।
तहसील सादाबाद में कार्यरत एक अमीन का वीडियो बृहस्पतिवार को वायरल हो गया। वीडियो में वह अफसरों को अपशब्द कह रहा है। एसडीएम ने वायरल वीडियो के जांच के आदेश दिए हैं।
वायरल वीडियो के दौरान अमीन अपने कार्य क्षेत्र में किसी व्यक्ति से बातचीत के दौरान भड़क रहा है। इस पर व्यक्ति ने अमीन को अधिकारियों से शिकायत करने की चेतावनी दी तो वह और आग बबूला हो गया। यहां तक कि अमीन ने भद्दी गालियां देते हुए अफसरों के लिए भी अपशब्द कहे। इसके बाद अमीन उक्त व्यक्ति से गाली गलौज करता हुआ बाइक लेकर चला गया।
कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर अमीन का यह वीडियो वायरल हो गया। वीडियो एसडीएम तक पहुंच गया। एसडीएम शिव सिंह ने तत्काल मामले का संज्ञान लेकर जांच के आदेश दिए हैं। एसडीएम ने बताया कि इस मामले की जांच तहसीलदार को सौंप दी गई है। जांच के बाद अमीन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद