फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Alcoholic abused police and health workers for not providing cold water to drink

हाथरस : पीने के लिए ठंडा पानी न देने पर शराबी ने पुलिस व स्वास्थ्य कर्मियों से की अभद्रता

Thu, 26 Aug 2021 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Alcoholic abused police and health workers for not providing cold water to drink
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सड़क से उठाकर लाए गए एक नशेड़ी ने जमकर हंगामा किया। यहां उसे पीने के लिए ठंडा पानी नहीं दिया गया तो उसने पुलिस कर्मियों व स्वास्थ्य कर्मियों से अभद्रता कर दी। उपचार के बाद होश आने पर वह चुपके से इमरजेंसी से कहीं चला गया।
कोतवाली सदर पुलिस पिकेट बाईपास पर गश्त कर रही थी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि एक घायल व्यक्ति नशे की हालत में सड़क किनारे पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची।
विज्ञापन

यहां पर उसने ठंडा पानी पीने के लिए मांगा। जब उसे पानी नहीं दिया गया तो हंगामा करते हुए सब से अभद्रता करने लगा। उपचार के बाद उसे होश आया तो वह चुपचाप बिना किसी को बताए ही अस्पताल से निकल गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed