फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Akhilesh's speech spilled over the pain of the party's defeat in the past

हाथरस : अखिलेश के भाषण में छलका पूर्व में हुई पार्टी की हार का दर्द

Sun, 13 Feb 2022 11:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Akhilesh's speech spilled over the pain of the party's defeat in the past
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ/हाथरस।
विज्ञापन

सिकंदराराऊ विधानसभा सीट पर सपा का परंपरागत वोट बड़ी संख्या में है, लेकिन यहां से सपा को महज एक बार ही सफलता मिली है। वहीं हाथरस विधानसभा सीट तो सपा आज तक जीत ही नहीं पाई। सादाबाद से भी जिले में केवल वर्ष 2012 में सपा प्रत्याशी जीता है। रविवार को जब सपा मुखिया अखिलेश यादव सिकंदराराऊ आए तो उनके भाषण में यह दर्द छलका भी।

यादव ने वर्ष 2012 में पार्टी यशपाल चौहान और फिर वर्ष 2017 में यशपाल चौहान के समर्थन में ही इसी क्रीड़ास्थल पर चुनावी सभाएं की थीं, लेकिन पार्टी को सफलता नहीं मिली थी। ऐसे में उन्होंने अपने संबोधन में यह कहा भी कि इस बार तो डॉ. ललित बघेल को जितवा दो। उन्होंने लोगों से यह सवाल भी पूछा कि आखिर मैं क्या करूं, जिसके चलते पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हो जाए। यह सुनकर भीड़ ने हाथ ऊपर उठाकर करतल ध्वनि से इसकी हामी भरी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed