{"_id":"616b20b603490a07621b3cfd","slug":"hathras-after-learning-the-rites-dedicate-yourself-for-virtuous-work-on-the-country-dharmendra-hathras-news-ali275895192","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : संस्कार सीखकर देश पर पुण्य कार्य के लिए स्वयं को समर्पित करें : धर्मेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : संस्कार सीखकर देश पर पुण्य कार्य के लिए स्वयं को समर्पित करें : धर्मेंद्र
विज्ञापन
हाथरस : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रथमिक शिक्षा वर्ग में शामिल स्वयं सेवक। विज्ञप्ति
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
संघ हिंदू समाज की उन्नति का मार्ग है। राष्ट्र एवं धर्म कार्य के लिए संघ अनवरत चलता रहेगा। संघ व्यक्ति का निर्माण करता है। संघ पर समाज का विश्वास निरंतर बढ़ रहा है। उसी का परिणाम है कि आज हर परिवार के मुखिया चाहता है कि उसका बेटा संघ की शाखा में जाए। संस्कार सीखकर देश पर धर्म के पुण्य कार्य के लिए स्वयं को समर्पित करें। धर्म का कार्य करते हुए इसी रास्ते राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचाया जा सकता है। उक्त बातें आरएसएस के सह प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र ने केवलगढ़ी स्थित सलिगराम विद्या पीठ में चल रहे सात दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग के समापन समारोह में कही।
उन्होंने कहा कि सात दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में हम सभी एक कुटुंब में रहे। ऐसे ही हमेशा मिल जुलकर रहना है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन शाखा के माध्यम से अनुशासन, देशभक्ति और त्याग जैसे मूल्यों को व्यक्ति के अंदर समाहित किया जाता है।
बता दें कि आगरा मार्ग स्थित केवलगढ़ी में आठ अक्तूबर से सात दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग लगाया गया था। समापन समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रामकिशोर शर्मा ने की। वर्ग व्यवस्था में नगर प्रचारक चंद्रशेखर, वर्ग कार्यवाह कृष्ण, वर्ग पालक रामकिशन, सर्व व्यवस्था प्रमुख राज सिसौदिया, देवगन, वीरेंद्र माहौर, पवन पाठक, कन्हैया आदि जुटे रहे। समापन समारोह में जिला प्रचारक धर्मेंद्र, विभाग सह कार्यवाह अजय, जिला कार्यवाह रामकिशन, जिला सह प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर, हरीश आदि थे। संवाद