फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: After learning the rites, dedicate yourself for virtuous work on the country: Dharmendra

हाथरस : संस्कार सीखकर देश पर पुण्य कार्य के लिए स्वयं को समर्पित करें : धर्मेंद्र

Sun, 17 Oct 2021 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: After learning the rites, dedicate yourself for virtuous work on the country: Dharmendra
हाथरस : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रथमिक शिक्षा वर्ग में शामिल स्वयं सेवक। विज्ञप्ति - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

संघ हिंदू समाज की उन्नति का मार्ग है। राष्ट्र एवं धर्म कार्य के लिए संघ अनवरत चलता रहेगा। संघ व्यक्ति का निर्माण करता है। संघ पर समाज का विश्वास निरंतर बढ़ रहा है। उसी का परिणाम है कि आज हर परिवार के मुखिया चाहता है कि उसका बेटा संघ की शाखा में जाए। संस्कार सीखकर देश पर धर्म के पुण्य कार्य के लिए स्वयं को समर्पित करें। धर्म का कार्य करते हुए इसी रास्ते राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचाया जा सकता है। उक्त बातें आरएसएस के सह प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र ने केवलगढ़ी स्थित सलिगराम विद्या पीठ में चल रहे सात दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग के समापन समारोह में कही।
उन्होंने कहा कि सात दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में हम सभी एक कुटुंब में रहे। ऐसे ही हमेशा मिल जुलकर रहना है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन शाखा के माध्यम से अनुशासन, देशभक्ति और त्याग जैसे मूल्यों को व्यक्ति के अंदर समाहित किया जाता है।
विज्ञापन

बता दें कि आगरा मार्ग स्थित केवलगढ़ी में आठ अक्तूबर से सात दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग लगाया गया था। समापन समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रामकिशोर शर्मा ने की। वर्ग व्यवस्था में नगर प्रचारक चंद्रशेखर, वर्ग कार्यवाह कृष्ण, वर्ग पालक रामकिशन, सर्व व्यवस्था प्रमुख राज सिसौदिया, देवगन, वीरेंद्र माहौर, पवन पाठक, कन्हैया आदि जुटे रहे। समापन समारोह में जिला प्रचारक धर्मेंद्र, विभाग सह कार्यवाह अजय, जिला कार्यवाह रामकिशन, जिला सह प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर, हरीश आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed