फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: After killing the dead body of the youth was thrown on the roadside

हाथरस : हत्या कर युवक का शव सड़क किनारे फेंका

Tue, 26 Apr 2022 11:59 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Hathras: After killing the dead body of the youth was thrown on the roadside
योगेंद्र का फाइल फोटो। - फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)।
विज्ञापन

इगलास रोड पर कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर मंगलवार की सुबह 32 वर्षीय युवक का शव मिलने से खलबली मच गई। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। आशंका जताई जा रही है कि युवक के शव को हत्या करके यहां फेंका गया है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक एक्सपर्ट, डॉग स्क्वायड और सर्विलांस टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैध और पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार शर्मा ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
कस्बा में इगलास रोड स्थित पानी की टंकी के निकट के निवासी योगेंद्र उर्फ पप्पू (32 वर्ष) पुत्र गुलाब सिंह गाड़ी चलाते थे। वर्तमान में वह सिकंदराराऊ विकास खंड में तैनात सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) पंचायत फूल सिंह की गाड़ी पर चालक था। 24 अप्रैल को करीब सात बजे वह अपने घर पर मौजूद था। एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके योगेंद्र को बुलाया था। फोन सुनकर वह बाहर चला गया। उसके बाद पूरी रात गायब रहा। जानकारी होने पर परिजनों को चिंता सताने लगी। सगे-संबंधियों के यहां उसे काफी तलाश किया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

26 अप्रैल दिन की सुबह जब लोग टहलने जा रहे तो इनमें से किसी व्यक्ति की नजर सड़क किनारे पडे़ शव पर पड़ी तो उसकी चीख निकल गई। जिसने सुना, वही घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ा। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव एवं एसएसआई कृतपाल सिंह दलबल सहित मौके पर पहुंच गए। मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे। इस आधार पर उसकी हत्या कर शव को यहां फेंके जाने का अंदेशा जताया जा रहा है। शव पर अंडरवियर और लोअर था। शरीर के ऊपरी भाग पर कोई वस्त्र नहीं था। शव के पास नीले रंग के जूते मिले हैं। छानबीन में पता चला था कि योगेंद्र तीन भाई थे। योगेंद्र दूसरे नंबर का था। मृतक ने अपने पीछे गर्भवती पत्नी एवं पांच वर्षीय पुत्री को बिलखते छोड़ा है। घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed