{"_id":"628941ff9b1f000b955116d0","slug":"hathras-after-five-days-sdm-co-ended-the-hunger-strike-sasni-news-ali2921095118","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पांच दिन बाद एसडीएम, सीओ ने खत्म कराई भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पांच दिन बाद एसडीएम, सीओ ने खत्म कराई भूख हड़ताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
गांव अमोखरी में पांच दिन बाद शनिवार को कमलेश कुमारी की भूख हड़ताल उपजिलाधिकारी राजकुमार यादव और पुलिस क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ सुरेंद्र सिंह ने समझा-बुझाकर खत्म करा दी। दोनों अधिकारियों ने कमलेश को जूस भी पिलाया।
कमलेश का कहना था कि हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव अमोखरी में कमलेश्वर महादेव अनाथालय समिति एवं गोशाला की करीब एक बीघा जमीन पर दबंगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी वजह से उन्हें अनशन पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा है। उनका कहना है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह अनशन करते हुए अपने प्राण त्याग देंगी।
चिकित्सकों ने बताया कि महिला की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। तहसील के प्रशासनिक अधिकारियों के काफी समझाने के बावजूद महिला अनशन से नहीं हटी और जिद पर अड़ी रहीं। डॉक्टरों ने बताया था कि कमलेश की हालत गंभीर बनी हुई है। जल्द ही उनको इलाज मिलना जरूरी है। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और कमलेश का अनशन समाप्त कराया। संवाद