फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: After eight months, Ramveer came to Hathras, sought votes by public relations

हाथरस : आठ महीने बाद हाथरस आए रामवीर, जनसंपर्क कर मांगे वोट

Thu, 17 Feb 2022 12:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
Hathras: After eight months, Ramveer came to Hathras, sought votes by public relations
हाथरस : सादाबाद में जनसंपर्क करते पूर्व ऊर्जामंत्री और भाजपा प्रत्याशी रामवीर उपाध्याय। संवाद - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

आठ महीने के लंबे अंतराल के बाद बुधवार को हाथरस पहुंचे पूर्व ऊर्जा मंत्री और विधानसभा क्षेत्र सादाबाद से भाजपा प्रत्याशी रामवीर उपाध्याय ने नगर और क्षेत्र में जनसंपर्क कर जनता से अपने लिए वोट मांगा। इस दौरान लोगों ने रामवीर का स्वागत किया। रामवीर उपाध्याय की एक झलक पाने के लिए उनके समर्थक व सहयोगी सुबह से ही बरौस टोल प्लाजा पर पहुंच गए और वहीं से उनकी अगवानी की। जनसंपर्क के दौरान जाम की स्थिति भी बनी रही। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी सजग बना रहा।
भगवा रंग की पगड़ी बांधकर अपनी गाड़ी से आए रामवीर उपाध्याय की अगवानी शानदार तरीके से हुई। उनका काफिला जैसे ही सादाबाद की सीमा में घुसा तो गांव गोविंदपुर, बरौस, बाजीबुर्ज, बोहरे का बांस, गीगला, गुरसोटी, बेदई, कुकटई पर हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। नगर में व्यापारियों ने उनकी गाड़ी के साथ भ्रमण किया।
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन युगल किशोर अग्रवाल ने चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। जनसंपर्क के दौरान उनके साथ चल रही जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने महर्षि वाल्मीकि, आंबेडकर, रोशन लाल गौतम एवं चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। रामवीर उपाध्याय ने जनसंपर्क कर अपने विपक्षियों के मुंह पर भी ताले लगा दिए। क्योंकि विपक्षी बार बार रामवीर उपाध्याय की गैर मौजूदगी को मुद्दा बना रहे थे। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह भी जनसंपर्क में साथ मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed