{"_id":"5f970d568ebc3e9bb5430a46","slug":"hathras-after-breaking-the-lock-the-sdm-sadar-got-the-old-lady-into-the-house-hathras-news-ali2472648160","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: ताला तुड़वाकर फिर वृद्धा को घर में प्रवेश दिलाया एसडीएम सदर ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: ताला तुड़वाकर फिर वृद्धा को घर में प्रवेश दिलाया एसडीएम सदर ने
विज्ञापन
हाथरस: वृद्धा को घर में प्रवेश दिलाते एसडीएम सदर।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बेटे द्वारा घर से निकाली गई एक वृद्धा को एसडीएम सदर ने मौके पर पहुंचकर घर का ताला तुड़वाकर फिर से घर में प्रवेश दिलाया।
एसडीएम सदर प्रेमप्रकाश मीणा को यह शिकायत मिली कि रामवती पत्नी रामखिलाड़ी निवासी बौहरान गली दिल्ली वाला मोहल्ला के बेटे नवरत्न ने अपनी मां को घर से बाहर निकाल दिया है और उसने अपनी मां के भरण पोषण से मना कर दिया है। इतना ही नवरत्न ने घर का ताला भी लगा दिया है। खुद वृद्धा ने यह शिकायत की थी।
इसे एसडीएम सदर ने काफी गंभीरता से लिया। वहां उन्होंने मेंटेनेंस ऑफ सीनियर सिटीजन एक्ट 2007 के तहत इस घर का ताला तुड़वाया और फिर से वृद्धा को घर में प्रवेश दिलाया। वृद्धा ने एसडीएम सदर को आशीर्वाद दिया और दुआएं भी दीं। मोहल्ले के लोगों ने भी एसडीएम सदर की इस कार्रवाई की काफी तारीफ की।