{"_id":"5fd645118ebc3e3b6175beff","slug":"hathras-after-being-identified-the-crooks-left-the-bike-hathras-news-ali2510378139","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पहचान होने पर बाइक छोड़ भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पहचान होने पर बाइक छोड़ भागे बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर इलाके की मेंडू गेट पुलिस चौकी क्षेत्र से चोरी हुई बाइक अचानक से बाइक स्वामी के सामने आ गई। उसने बाइक को पहचान लिया और पीछे से बाइक को पकड़ लिया। इतने में ही उस पर सवार दो शातिर बाइक को वहीं पर छोड़कर फरार हो गए।
राहुल कुमार निवासी बसई थाना टूंडला फिरोजाबाद शनिवार को हाथरस अपनी बहन की ससुराल में शादी में शामिल होने के लिए आया था। मेंडू गेट पुलिस चौकी इलाका स्थित धर्मशाला में शादी समारोह हो रहा था। वहीं पर बाइक खड़ी हुई थी। इस बीच बाइक को बदमाश चोरी कर ले गए। बाइक चोरी होने की सूचना पुलिस को भी दी गई, लेकिन रविवार की दोपहर को वहीं बाइक राहुल को तालाब चौराहा रेलवे फाटक के पास नजर आई।
उस पर दो लोग सवार थे। उसने पास जाकर उन्हें रोकते हुए खुद की बाइक होने की बात कही, जिस पर बदमाश सकपका गए और बाइक को वहीं पर छोड़कर भाग गए। उनका पीछा भी लोगों ने किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगे। इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को देते हुए राहुल व उसके साथियों ने इस संबंध में कार्रवाई न किए जाने का प्रार्थना पत्र दिया और फिर बाइक को लेकर चले गए।