{"_id":"612682678ebc3e79ff1cb04a","slug":"hathras-after-a-month-and-a-half-three-cases-of-corona-were-found-in-panic-hathras-news-ali2715228101","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : डेढ़ माह बाद कोरोना के तीन मामले मिलने से खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : डेढ़ माह बाद कोरोना के तीन मामले मिलने से खलबली
विज्ञापन
हाथरस : सीएमओ कार्यालय पर टीकाकरण केंद्र पर लगी भीड़। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में कोरोना का कहर फिर शुरू हो गया है। कोरोना मुक्त हो चुके जिले में अब तीन नये संक्रमित मिलने से खलबली मच गई है। डेढ़ माह बाद कोरोना के तीन मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बेचैनी बढ़ गई है। इन तीनों को होम आइसोलेट किया गया है। इसे तीसरी लहर की आशंका से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
हाथरस जिला 13 जुलाई को कोरोना मुक्त हो गया था। इससे अधिकारियों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन डेढ़ माह बाद अब कोरोना के तीन नये मामले सामने आए हैं। रक्षाबंधन के त्योहार पर काफी लोगों ने आवागमन किया। अब इन तीन केस मिलने की मुख्य वजह यही मानी जा रही है। मुरसान के एक गांव निवासी 35 वर्षीय एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। सादाबाद की 23 वर्षीय एक गर्भवती महिला भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। वहीं जांच में सासनी का 38 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित मिला है।
वह नोएडा से लौटकर आया था और कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए सीएचसी सासनी पर आया था। वहां उसे बुखार आ रहा था। उसकी जब जांच की गई तो वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इन तीनों को होम आइसोलेट किया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. चंद्रमोहन चतुर्वेदी का कहना है कि इन तीनों के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है। इन्हें फिलहाल होम आइसोलेट किया गया है। संवाद