{"_id":"61a53367553c73283d399edd","slug":"hathras-advocate-on-strike-in-case-of-pushing-bus-hathras-news-ali2793727124","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बस से धक्का देने के मामले में अधिवक्ता रहे हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बस से धक्का देने के मामले में अधिवक्ता रहे हड़ताल पर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
रोडवेज बस के परिचालक द्वारा अधिवक्ता को चलती बस से धक्का देने के मामले में सोमवार को अधिवक्ता कलमबंद हड़ताल पर रहे। उल्लेखनीय है कि संजय दीक्षित सेशन कोर्ट हाथरस पर प्रैक्टिस करते हैं। शुक्रवार को वह एक कार्य के सिलसिले में सासनी के एसडीएम कोर्ट के लिए हाथरस रोडवेज की एक बस से सासनी के लिए गए थे।
उन्होंने ने बस को रोकने का परिचालक से आग्रह किया था। इस दौरान परिचालक ने बस रुकवाने के बजाय अधिवक्ता से अभद्रता की थी और विवाद के दौरान चलती बस से उन्हें धक्का भी दे दिया था। घटना के दौरान अधिवक्ता के चोटें आई थीं अब दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को जब न्यायालय खुला तो अधिवक्ताओं में काफी रोष था और अधिवक्ता कलमबंद हड़ताल पर रहे।