{"_id":"5e764d0c8ebc3e6fbf4c9844","slug":"hathras-adversary-to-all-cdpos-2432-children-are-malnourished-hathras-news-ali2296905111","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: सभी सीडीपीओ को प्रतिकूल प्रवष्टि, 2432 बच्चे हैं कुपोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: सभी सीडीपीओ को प्रतिकूल प्रवष्टि, 2432 बच्चे हैं कुपोषित
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिला पोषण मिशन के तहत डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने जिला पोषण समिति की समीक्षा की। डीएम ने बैठक में कहा कि गांवों में कार्यरत आशा/आगनबाड़ी भ्रमण कर बुखार पीडित लोगों की सूचना 108 पर प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
जनपद में वर्तमान में कुल 2432 बच्चे गंभीर कुपोषित श्रेणी में है। जिलाधिकारी ने समस्त बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर पोषण पुर्नवास केन्द्र पर भर्ती कराने की निर्देश दिए और कहा कि बच्चों को छह माह के अंदर कुपोषण से मुक्त कराएं। पोषण पुर्नवास केन्द्र में दस के सापेक्ष माह फरवरी में मात्र पांच बच्चे भर्ती हुए और वर्तमान में केवल 02 बच्चे भर्ती है।
जिस पर डीएम नाराजगी जताते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान करने का निर्देश दिए। डीएम ने अभियान चलाकर लाल श्रेणी के बच्चो का चिन्हीकरण करने का निर्देश दिया। डीपीओ ने बैठक में बताया कि नए बच्चों को चिन्हित किया जा रहा है। सादाबाद, सहपऊ एवं शहर में चिन्हित किए गए बच्चों की संख्या कम होने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की।