फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Admission is available in collectorate only after investigation

हाथरस : जांच के बाद ही कलेक्ट्रेट में मिल रहा प्रवेश

Wed, 26 Jan 2022 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Admission is available in collectorate only after investigation
कलेक्ट्रेट में तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

विधानसभा निर्वाचन में नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मथुरा रोड पर जगह-जगह पर पुलिस की बैरियर लगा दिए गए हैं। वहीं राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों के साथ आने वाली गाड़ियों को 200 मीटर की परिधि से पहले ही रोक दिया जा रहा है।
लोगों को जांच के बाद ही प्रवेश मिल रहा है। कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन के पहले ही दिन से पुलिस फोर्स चप्पे चप्पे पर तैनात रही। मथुरा रोड पर हतीसा बाईपास पर से भारी वाहनों के रूट को डायवर्ट किया गया। पुलिस ने मथुरा रोड पर दो स्थानों पर बैरियर लगाए रखे हैं।
विज्ञापन

इन बैरियर पर राजीनतिक दलों के वाहनों के साथ साथ प्रत्याशियों के समर्थकों के वाहनों को रोकने की व्यवस्था की गई। कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य गेट व पीछे के गेट पर भी पुलिस फोर्स तैनात रही। मुख्य गेट से नामांकन प्रपत्र लेने के लिए जाने वालों को पूूरी जांच पड़ताल के बाद प्रवेश मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों को पुलिस फोर्स तैनात रहने के कारण घुसने में काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले फरियादियों को भी बमुश्किल ही कलेक्ट्रेट में प्रवेश मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed