{"_id":"622252e6d96c654c5f2028f4","slug":"hathras-addicts-set-fire-to-the-house-pelted-stones-on-people-hathras-news-ali2864247190","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : नशेड़ी ने घर में लगाई आग, लोगों पर किया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : नशेड़ी ने घर में लगाई आग, लोगों पर किया पथराव
विज्ञापन
हाथरस : हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के मोहल्ला रमनपुर में एक व्यक्ति ने अपने घर में आग लगा ली। मोहल्ले के लोग आग बुझाने पहुंचे। आरोप है कि आग बुझाने गए लोगों पर नशेड़ी व्यक्ति ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। लोग जब उसे मारने आए तो उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। यहां पहुंची पुलिस आरोपी को अपने साथ थाने ले गई।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला रमनपुर में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के पीछे वाली गली में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक नशेड़ी व्यक्ति ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और आग लगा ली। कमरे से धुआं उठता देख लोग आग बुझाने के लिए भागे। रोशनदान से पाइप के माध्यम से कमरे में पानी मारकर लोगों ने आग को बुझाया।
इतने में ही नशेड़ी वहां गए लोगों पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। उससे बचने के लिए लोग भागे तो मौके पर भगदड़ मच गई। यहां काफी भीड़ लग गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को पुलिस अपने साथ थाने ले गई। संवाद