फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Action will be taken against 32 teachers who do not do BLO work

हाथरस : बीएलओ का कार्य न करने वाले 32 शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

Fri, 13 Aug 2021 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Action will be taken against 32 teachers who do not do BLO work
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक-शिक्षिकाओं की ड्यूटी बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के रूप में लगाई गई है। कुछ शिक्षक-शिक्षिकाएं विभिन्न कारणों से ड्यूटी नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे 32 शिक्षक-शिक्षिकाओं पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। सिकंदराराऊ एसडीएम का पत्र मिलने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने विकास खंड सिकंदराराऊ व हसायन के स्कूलों में तैनात ऐसे शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पांच दिन के अंदर नोटिस का जवाब न देने पर इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
सिकंदराराऊ और हसायन क्षेत्र के स्कूलों में तैनात 32 शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ के रूप में मतदाता सूची के पुनरीक्षण में लगाई गई थी। इन शिक्षकों ने बीएलओ के रूप में कोई काम नहीं किया। इनके द्वारा प्रारूप 6, 7, 8, 8 ए के एक भी दावा पत्र भी जमा नहीं किए गए, जिससे मतदाता आबादी अनुपात (ईपी रेशियो) एवं लिंगानुपात (जेंडर रेशियो) सही नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

पात्र मतदाताओं के नाम भी मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पा रहे। एसडीएम सिकंदराराऊ ने बीएसए को भेजे पत्र में कहा है कि इन शिक्षकों द्वारा बीएलओ संबंधी कार्य न करके निर्वाचन आयोग और उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना की जा रही हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

शून्य प्रगति वाले बीएलओ के प्रति जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक में नाराजगी व्यक्त की है। इन सभी 32 शिक्षकों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कर कर लौटती डाक से अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं। अब खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) मुख्यालय और प्रभारी बीएसए लालचंद्र ने इन 32 शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वह अपना स्पष्टीकरण साक्ष्यों सहित पांच दिन के अंदर बीएसए कार्यालय में उपलब्ध कराएं, अन्यथा उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई प्रस्तावित कर दी जाएगी। इसके लिए वह शिक्षक स्वयं जिम्मेदार होंगे। संवाद
इन शिक्षकों को जारी हुआ नोटिस
-मनीष कुमार आंधीवाल, पीएस नरहरपुर दोस्तपुर, सिकंदराराऊ
-धर्मवीर सिंह, सहायक अध्यापक पीएस भैंसमई सिकंदराराऊ
-सुनील कुमार, सहायक अध्यापक पीएस नगला बख्शी सिकंदराराऊ
-हरवीर सिंह, सहायक अध्यापक पीएस कपसिया, सिकंदराराऊ
-जितेंद्र कुमार, सहायक अध्यापक यूपीएस कपसिया, सिकंदराराऊ
-विनोद कुमार, सहायक अध्यापक पीएस छौंकरा, सिकंदराराऊ
-सत्यपाल सिंह, सहायक अध्यापक, यूपीएस भटीकरा, सिकंदराराऊ
-प्रवीन कुमार, सहायक अध्यापक, पीएस पचौं, सिकंदराराऊ
-राकेश कुमार, सहायक अध्यापक, पीएस पचौं, सिकंदराराऊ
-दीपक कुमार, सहायक अध्यापक, पीएस नगला छौआ, सिकंदराराऊ
-हेमंत सारस्वत, सहायक अध्यापक, पीएस गढ़िया इकबालपुर, सिकंदराराऊ
-मुकेश कुमार, सहायक अध्यापक, पीएस ऊदपुर, सिकंदराराऊ
-रवेंद्र कुमार, प्रधानाध्यापक यूपीएस बालक नगर क्षेत्र सिकंदराराऊ
-नवेद हसन अंसारी, सहायक अध्यापक, पीएस नौरंगाबाद पश्चिमी नगर क्षेत्र सिकंदराराऊ
-प्रशांत माहेश्वरी, सहायक अध्यापक, यूपीएस इकबालपुर, सिकंदराराऊ
-विपिन कुमार, सहायक अध्यापक, पीएस नगला ढक, सिकंदराराऊ
-पारूल शर्मा, सहायक अध्यापक, पीएस निहालपुर, सिकंदराराऊ
-आशीष कुमार, सहायक अध्यापक, पीएस बरगवां, सिकंदराराऊ
-विजय सिंह, सहायक अध्यापक, संविलियन विद्यालय नौरथा, सिकंदराराऊ
-सुखवीर सिंह, सहायक अध्यापक, पीएस जिमिसपुर सिकंदराराऊ
-अवशेष कुमार, सहायक अध्यापक, पीएस महमूदपुर, सिकंदराराऊ
-रामवीर सिंह, सहायक अध्यापक, पीएस पोरा, हसायन
-कुंवरपाल सिंह, सहायक अध्यापक, पीएस दौंकेली, हसायन
-बृजेश गिरी, सहायक अध्यापक, पीएस शेरपुर, हसायन
-हेमंत उपाध्याय, सहायक अध्यापक, यूपीएस नगला मियां पट्टी देवरी, हसायन
-देवेंद्र सिंह, सहायक अध्यापक, पीएस नगरिया पट्टी देवरी, हसायन
-सुनील कुमार सारस्वत, सहायक अध्यापक, पीएस नगरिया पट्टी देवरी, हसायन
-चंद्रपाल सिंह, सहायक अध्यापक, पीएस कटैला, हसायन
-अमित माहेश्वरी, सहायक अध्यापक, पीएस प्रेमनगर, हसायन
-अनीश कुमार सिंह, सहायक अध्यापक, पीएस श्रीनगर हसायन
-गजेंद्र पाल सिंह सहायक अध्यापक, यूपीएस बकायन, हसायन
-कुलदीप सिंह, सहायक अध्यापक, पीएस नगना डांडा, हसायन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed