{"_id":"61d88f3130bbdc4c2c1fe8da","slug":"hathras-action-should-be-taken-against-companies-that-ran-away-by-taking-people-s-money-hathras-news-ali282580044","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : लोगों का पैसा लेकर भागी कंपनियों के खिलाफ हो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : लोगों का पैसा लेकर भागी कंपनियों के खिलाफ हो कार्रवाई
विज्ञापन
हाथरस : तहसीलदार सदर को ज्ञापन देते कांग्रेसी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के तालाब चौराहे पर कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन किया और लोगों का पैसा हड़पकर भागी कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार सदर को सौंपा।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि वर्तमान कि केंद्र व प्रदेश सरकार केवल बड़े उद्योगपतियों के लिए बनी है। उन्हें गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों से कोई सरोकार नहीं है। यही कारण है कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के पैसे बड़ी कंपनियां लूट कर ले गई। सरकार न तो कोई उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है और न ही उन गरीबों को पैसा वापस दिलाने का प्रयास कर रही है। जब तक इन गरीबों का पैसा वापस नहीं मिलेगा, तब तक कांग्रेस पार्टी संघर्ष करेगी।
इस मौके पर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम, ऋषि कुमार कौशिक, आदित्य शर्मा, पीसीसी सदस्य अनुज कुमार संत, कुलदीप कुमार सिंह, गोविंद शरण चतुर्वेदी, विजय कुमार चौहान, रतन सिंह दिवाकर, संजय कप्तान ने संबोधित किया। प्रदर्शन में मोहम्मद ताहिर नूरी, मुबीन खान, कन्हैयालाल पुलंद, तीरथ नारायण शर्मा, निजामुद्दीन मलिक, मोहम्मद तौशीब, कपिल नरूला, रोशनलाल वर्मा, गिरिराज सिंह गहलोत, पं. हीरा पहलवान, अनिल कुमार सारस्वत, उषा देवी, अनीता, कमलेश, रामवती, अनीशा, रोहित, राकेश कुमार, अनिल कुमार, राजकुमारी, शीला देवी, अंजू देवी, मीना देवी, मुन्नी देवी आदि मौजूद थीं। संवाद