फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Achhnera-Kasganj passenger train did not arrive, passengers remained troubled

हाथरस : अछनेरा-कासगंज पैसेंजर ट्रेन नहीं आई, यात्री रहे परेशानी

Mon, 22 Nov 2021 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Achhnera-Kasganj passenger train did not arrive, passengers remained troubled
हाथरस : रेलवे ट्रैक को दुरुस्त करते कर्मी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा-कासगंज रेल खंड पर सिकंदराराऊ के निकट ट्रैक की मरम्मत व अंडर पास सब वे का निर्माण किया गया। इस कारण अछनेरा- कासगंज के लिए जाने वाली ट्रेन संचालन नहीं हुआ। इस कारण यात्रियों को परेशानी से जूझना पड़ा। हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन के निकट भी ट्रैक पर मरम्मत का काम किया गया।
उल्लेखनीय है कि सर्दियों को लेकर रेलवे प्रशासन रेलवे ट्रैक को दुरुस्त करने का काम लगातार किया जा रहा है। बीते दिनों शहर के मध्य से गुजर रही क्रॉसिंग के निकट पैकिंग मशीन की मदद से मरम्मत का काम किया गया। इस क्रम में शनिवार को अगसौली-सिकंदराराऊ स्टेशन के निकट सीमित ऊंचाई के सब वे का निर्माण किया गया।
विज्ञापन

इस कारण सुबह 11 बजकर 55 मिनट से शाम पांच बजकर 55 मिनट का ब्लॉक लिया गया। इस कारण ट्रेन का हाथरस सिटी पर आगमन नहीं हो सका। जिन यात्रियों को ट्रेन के निरस्त होने की जानकारी नहीं थी, वह स्टेशन पहुंच गए। काफी देर तक ट्रेन आने का इंतजार करते रहे। बाद में अन्य वाहनों के जरिये गंतव्य के लिए रवाना हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कासगंज जाने के लिए आने लिए आए थे। ट्रेन से समय भी कम लगता है, इसलिए स्टेशन पर आए हैं। ट्रेन न आने के बारे में यहां आकर पता चला है। अब अन्य किसी वाहन से जाना पड़ेगा।

-कमलेश, यात्री
कासगंज जाने वाली ट्रेन के बारे में यहां आने पर पता चला है कि वह आज आएगी नहीं, इसलिए ट्रेन संचालन न होने के कारण दिक्कत हुई है। अब किसी अन्य वाहन से कासगंज जाएंगे। -सत्यवीर, यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed