{"_id":"627e9efba3ac3925252447ce","slug":"hathras-accused-of-raping-a-teenager-case-registered-shaphu-news-ali291480439","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : किशोरी से दुष्कर्म करने का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : किशोरी से दुष्कर्म करने का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर एक युवक पर उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
तहरीर में इस व्यक्ति ने कहा है कि बृहस्पतिवार की रात को जब वह और उसकी पत्नी मवेशियों के नजदीक सोए हुए थे तो उनको उनकी पुत्री की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। पुत्री के चीखने की आवाज सुनकर जब वह छत पर सोई पुत्री के पास पहुंचे तो वह वहां बेहोशी की हालत में मिली। उसी समय एक युवक वहां से भाग रहा था।
उसने और उसकी पत्नी ने युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन किया और बेहोशी की हालत में पुत्री को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाए। सीएचसी से उसे चिकित्सकीय परीक्षण के लिए हाथरस रेफर कर दिया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर पॉस्को एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। संवाद