फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Accused of attacking former SP MLA

हाथरस : पूर्व सपा विधायक पर हमला कराने का आरोप

Thu, 13 Jan 2022 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Accused of attacking former SP MLA
डॉक्टरी परीक्षण कराता पीड़ित। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

थाना चंदपा क्षेत्र के गांव मीतई निवासी एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इस व्यक्ति का आरोप है कि उस पर सपा के पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल के लोगों ने उस पर हमला किया है। अग्रवाल पर उसने धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना चंदपा में तहरीर देते हुए गांव मीतई निवासाी जितेंद्र शर्मा उर्फ कन्हैयाबाबा ने कहा है कि उसके घर के बगल में पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल के पेट्रोल पंप का निर्माण हो रहा है। जितेंद्र का कहना है कि उसके घर की ओर नाली निकाली जा रही है। उसने जब इसे मना किया तो पूर्व विधायक ने कहा कि निर्माण तो ऐसे ही होगा।
विज्ञापन

तेरा इंतजाम तो मैं रात में कर दूंगा। तहरीर में जितेंद्र ने कहा है कि रात्रि साढ़े आठ बजे के लगभग पांच-छह लोग घर के अंदर घुस आए। इन लोगों ने मुझे मारना-पीटना शुरू कर दिया। इससे मेरी उंगली में चोट आई। साथ ही इस मारपीट में घर के दरवाजे का शीशा भी टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद जब शोरगुल मचने पर भीड़ एकत्रित हो गई तो यह लोग यह कहते हुए कि देवेंद्र अग्रवाल के मामले में तू कुछ नहीं बोलेगा, चले गए। तहरीर में इस मामले में कार्यवाही की मांग की गई है। पुलिस ने घायल जितेंद्र का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। कोतवाली प्रभारी चंदपा का कहना है कि तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

- मेरा ऑफिस जरूर मीतई गांव में है लेकिन मेरा इस व्यक्ति से कोई मतलब नहीं हैं। मुझ पर गलत आरोप लगाए गए हैं। जिस व्यक्ति ने शिकायत की है, उसे मैं जानता भी नहीं हूं। मैं आखिर किसी पर हमला क्यों कराऊंगा। - देवेंद्र अग्रवाल, पूर्व विधायक सपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed