{"_id":"61e445f5dbd3dc3ca626d85a","slug":"hathras-accelerate-vaccination-of-youth-above-15-dm-sadabad-news-ali283222030","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 से अधिक के युवाओं के टीकाकरण में लाएं तेजी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 से अधिक के युवाओं के टीकाकरण में लाएं तेजी : डीएम
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद का औचक निरीक्षण करते डीएम और एसपी। संवाद
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को टीकाकरण से वंचित व्यक्तियों का आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से सर्वे कर सूची तैयार करते हुए शत प्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश दिए।
कोविड वैक्सीनेशन एवं पोर्टल पर कोविड टीकाकरण फीडिंग के संबंध में समीक्षा कर 15-18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं के टीकाकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि, कोई भी व्यक्ति टीकाकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र, उप जिलाधिकारी सादाबाद विपिन कुमार शिवहरे आदि उपस्थित रहे।