फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: abused the truck driver for asking him to remove the roadway, entered the house and beat him

हाथरस: रास्ते से ढकेल हटाने को कहने पर ट्रक चालक को दी गाली, घर में घुसकर पीटा

Wed, 09 Sep 2020 11:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hathras: abused the truck driver for asking him to remove the roadway, entered the house and beat him
हाथरस: जलेसर रोड मानिकपुर हुई मारपीट में घायल चालक मुकेश। - फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव जलेसर रोड मानिकपुर निवासी हरीश चंद्र पुत्र रतन लाल गुप्ता ने कोतवाली में तहरीर देकर दो युवकों पर घर में घुस कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तहरीर में हरीश चंद्र ने बताया कि सनी एवं छोटू पुत्र प्रेमशंकर आठ सितंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे जलेसर रोड से खेरिया लिंग मार्ग पर अपनी ढकेल को रास्ते में खड़ी कर शराब पी रहे थे। इसी दौरान मेरी टाटा 407 गाड़ी का चालक मुकेश निवासी नगला बैनी जो सामान उतारकर गाड़ी वापस लेकर आ रहा था उसने दोनों को रास्ते से ढकेल हटाने को कहा।
विज्ञापन

ढकेल हटाने के बावजूद दोनों नशे में उसे गालियां देने लगे। ड्राइवर ने किसी तरह वहां से गाड़ी निकाली और अपने घर चला गया। दूसरे दिन सुबह जब ड्राइवर मेरे घर बैठा था तभी दोनों आरोपी घर में घुस आए और ड्राइवर से मारपीट करने लगे। हरीश चंद्र ने बताया कि जब मैंने व मेरे परिजनों ने ड्राइवर को बचाने की कोशिश की तो उन्होंने हमारे साथ भी मारपीट कर दी। मारपीट में ड्राइवर को काफी चोटें आईं हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed