फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: A dozen new roads will be gifted in the new year

हाथरस : नये साल में मिलेगा एक दर्जन नई सड़कों का तोहफा

Sun, 21 Nov 2021 11:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hathras: A dozen new roads will be gifted in the new year
गौरव भारद्वाज
विज्ञापन

हाथरस। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत जिले में 12 नई सड़कों का निर्माण होगा। इसके लिए 7933.20 लाख रुपये का बजट मिला है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। खास बात यह है कि इनमें से आईआरसी की नई तकनीकी के तहत दो मार्गों का निर्माण होगा। इस नई तकनीक में मार्गों को पहले खोदा जाएगा। उसी सामग्री से मार्ग का निर्माण किया जाएगा। जिले में 7933.20 लाख रुपये की लागत से नये मार्गों का निर्माण किया जाएगा। इन मार्गों के निर्माण की केंद्र सरकार से स्वीकृति मिल गई है। अब अधिकारियों द्वारा इस माह में टेंडर प्रक्रिया को पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
इन मार्गों का होगा निर्माण
सहपऊ से धाधऊ से शिखरा फतेहउल्लापुर तक करीब सात किलोमीटर, मुरसान ब्लॉक में पीवी रोड से करील तक सात किलोमीटर, सादाबाद ब्लॉक में मथुरा-सादाबाद रोड से ताजपुर मई तक करीब छह किलोमीटर, सिकंदराराऊ ब्लॉक में अगसौली से बाजिदपुर तक 14 किलोमीटर, सादाबाद ब्लॉक में मई-पचावरी तक आठ किलोमीटर, हाथरस ब्लॉक में बिलखोरा से विधिपुर तक साढ़े पांच किलोमीटर, हसायन ब्लॉक में रतिभानपुर से भेंकुरी तक 14 किलोमीटर, सादाबाद ब्लॉक का मई से मिढावली साढ़े सात किलोमीटर, हसायन ब्लॉक जीटी रोड से जिरौली तक वाया इकबालपुर साढ़े आठ किलोमीटर, महेबा से एटा सीमा तक वाया शहबाजपुर भिंतर तक सात किलोमीटर, सिकंदराराऊ पीवी रोड से नाई नगला ताहर तक छह किलोमीटर, हसायन ब्लॉक में सिकंदराराऊ जीटी रोड से जनसोई तक साढ़े सात किलोमीटर सड़क का निर्माण होगा। संवाद
विज्ञापन

रोड निर्माण में नई तकनीकी का होगा प्रयोग
मई, पचावरी व अगसौली बाजीदपुर रोड को आईआरसी की नई तकनीकी के तहत अवस्थापना तकनीकी के तहत मार्गों का निर्माण होगा। इन मार्गों को पहले खोदा जाएगा। जो मलबा निकलेगा, उसे प्लांट पर ले जाकर पीसा जाएगा। उसी मलबे से मार्ग का निर्माण होगा। हालांकि मार्ग के निर्माण को स्वीकृति तो मिल गई है, लेकिन नई तकनीकी पर अभी सेंट्रल से निर्णय आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत एक दर्जन सड़कों के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए दिसंबर में टैंडर प्रक्रिया को पूरा कराने के प्रयास हैं। इसमें दो मार्गो का आईआरसी की नई स्टेबलिस तकनीकी से मई पचावरी व अगसौली बाजीदपुर मार्गो के निर्माण पर निर्णय आना बाकी है।- देवेंद्र प्रसाद सारस्वत, एई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed