{"_id":"5f3c14a78ebc3e4143256d6f","slug":"hathras-a-dilapidated-pillar-damaged-in-the-city-s-confectionery-accident-averted-hathras-news-ali2414810131","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: शहर के हलवाई खाना में जर्जर खंभा हुआ क्षतिग्रस्त, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: शहर के हलवाई खाना में जर्जर खंभा हुआ क्षतिग्रस्त, हादसा टला
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के हलवाई खाना में मंगलवार को बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया। बिजली का खंभा जर्जर होने के कारण टूटकर एक ओर से दूसरी ओर पहुंच गया। लोगों ने इसकी जानकारी बिजली अधिकारियों को दी, लेकिन दोपहर तक कोई नहीं आया। इसे लेकर लोगों में गुस्सा है।
शहर के हलवाई खाना में दाऊजी मंदिर के पास काफी समय से दो बिजली के खंभे जर्जर हालत में है। कई बार लोगों के कहने के बाद बिजली अधिकारियों ने आज तक कतई ध्यान नहीं दिया। मंगलवार को तेज अचानक खंभा एक ओर से टूटकर दूसरी ओर झुक गया। इससे वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।
लोगों को ऐसा लगा कि खंभा उनके ऊपर गिर रहा है। दुकानदार दुकान छोड़कर भाग गए। तारों के आपस में भिड़ने के के तारों में चिंगारी निकलने लगी। इस मामले की सूचना बिजली अधिकारियों को दी गई। दोपहर तक खंभा दुरुस्त नहीं हो सका। बिजली महकमे के ढुलमुल रवैये से लोगों में गुस्सा है।