फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 67 thousand consumers of the district did not deposit dues

हाथरस : जिले के 67 हजार उपभोक्ताओं ने नहीं जमा किया बकाया

Wed, 30 Jun 2021 11:25 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 67 thousand consumers of the district did not deposit dues
गौरव भारद्वाज
विज्ञापन

हाथरस। केंद्र सरकार ने गरीबों के आशियाने को रोशन करने के लिए शुरू की गई सौभाग्य योजना पर भी अब बकाये का ग्रहण लग गया है। इस योजना में कनेक्शन लेने वाले 67 हजार उपभोक्ताओं ने पिछले पांच साल से 80 करोड़ रुपये का बकाया जमा नहीं किया है। उच्चाधिकारियों ने जब स्थानीय अफसरों के पेच कसे तो शहर और ग्रामीण क्षेत्र के अधिकारी अब कटे हुए कनेक्शनों की निगरानी करने में जुट गए हैं। कनेक्शन कटने के बावजूद जो भी उपभोक्ता बिजली का उपभोग करते हुए मिलेंगे, उनके खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
उल्लेखनीय है कि जिले में बिजली विभाग का करीब 700 करोड़ रुपये का बकाया है। काफी कोशिश के बावजूद बिजली विभाग को बकाया हाथ नहीं लगा। इसके बाद केंद्र सरकार ने गरीबों के घरों को रोशन करने के लिए सौभाग्य योजना की शुरुआत की। इस योजना में इन बकायेदारों ने दूसरे नामों से कनेक्शन ले लिए हैं। यह इत्मीनान से बिजली भी जला रहे हैं। करीब 67 हजार उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने वर्ष 2016 से बिजली का बिल जमा नहीं किया है। इन पर बिजली विभाग का करीब 80 करोड़ रुपये का बकाया है। जब बिजली का खर्च बढ़ा और बकाया नहीं आया तो अफसरों को होश उड़ गए हैं। सौभाग्य योजना में इन बकायेदारों ने बिजली विभाग से कनेक्शन ले रखे हैं।
विज्ञापन

अब शहर, देहात, कस्बों में संबधित जेई और एसडीओ को बकाया पर काटे गए कनेक्शनों की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। यदि कोई भी बकायेदार बिजली चोरी करता है इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। अधीक्षण अभियंता पवन कुमार अग्रवाल का कहना है कि जिले 67 हजार उपभोक्ताओं ने वर्ष 2016 से बकाया जमा नहीं किया है। इन्होंने सौभाग्य योजना में कनेक्शन और ले लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed