{"_id":"638a39c1e1bdc206b339b46c","slug":"hathras-50-percent-grant-to-weavers-for-setting-up-a-solar-plant-hathras-news-ali306095289","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सोलर प्लांट लगाने पर बुनकरों को 50 फीसदी अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सोलर प्लांट लगाने पर बुनकरों को 50 फीसदी अनुदान
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
प्रदेश में पावरलूम बुनकरों को गैर पारंपरिक ऊर्जा या सौर ऊर्जा से लाभान्वित करने, पर्यावरण संरक्षण और उन्हें वस्त्र उत्पादन की प्रतिस्पर्धा में बनाए रखने के लिए शासन ने मुख्यमंत्री बुनकर सौर ऊर्जा योजना को मंजूरी दी है।
योजना के तहत पात्र पावरलूम बुनकरों को सौर ऊर्जा प्लांट लगाने पर 50 फीसदी तक अनुदान दिया जाएगा। सहायक आयुक्त हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग देवेंद्र कुमार न बताया कि पावरलूम बुनकरों को सोलर प्लांट की कुल लागत का 50 फीसदी अनुदान मिलेगा।
योजना को लागू करने के लिए यूपी नेडा को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। संयंत्र स्थापित करने में 50 फीसदी राशि लाभार्थी को अपने स्त्रोत या बैंक से ऋण लेकर जुटानी होगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के पावरलूम बुनकरों को प्लांट की कुल लागत पर 75 फीसदी अनुदान दिया जाएगा। 25 फीसदी राशि लाभार्थी को अपने स्त्रोत या बैंक से ऋण लेकर जुटानी होगी। संवाद