फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 50 people who came in contact with infected and his family

हाथरस: संक्रमित व उसके परिवार के संपर्क में आए 50 लोग क्वारंटीन

Thu, 11 Jun 2020 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 50 people who came in contact with infected and his family
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बे के कपड़ा व्यापारी के संक्रमित पाए जाने के बाद व्यापारी एवं उसके परिजनों के संपर्क में आए नगर के 50 लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। एहतियात के तौर पर उनके घर पर नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है। इधर, क्षेत्र हॉट स्पॉट घोषित होने के बाद पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। कोतवाल ने माइक से एलान कर लोगों को घरों में रहने की चेतावनी दी है।
बता दें कि कस्बे का कपड़ा व्यापारी कुछ दिन पहले कोरोना से संक्रमित पाया गया था। उसके बाद उसके परिजन तथा पुत्र के शादी समारोह में भाग लेने गए लोगों की लिस्ट बना कर पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग को सौंप दी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 50 लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया। कस्बा हॉट स्पॉट घोषित होने से बाजार में पूरी तरह सन्नाटा पसरा है। इसके बावजूद लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। कई जगह सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा। लोग मास्क भी नहीं लगा रहे हैं। वहीं, बिना वजह घर से बाहर निकलने वालों पर पुलिस डंडा भी बरसा रही है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने कम कीमत के सामानों की सप्लाई से किया इन्कार
कस्बा तीन दिन से हॉट स्पॉट घोषित है। जिसके कारण लोगों का घर से बाहर निकलना पूरी तरह प्रतिबंधित है। जिसको लेकर स्थानीय प्रशासन ने जरूरी सामानों की होम डिलीवरी करने के लिए दुकानदारों को नामित किए थे। कई लोगों ने शिकायत की है कि दुकानदार कम कीमत का सामान सप्लाई करने से इन्कार कर रहे हैं। उनका कहना है कि इतनी कम कीमत के सामान हम सप्लाई नहीं कर सकते। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed