फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 5.10 lakh tricolors will be hoisted in every house tricolor campaign

हाथरस : हर घर तिरंगा अभियान में फहराए जाएंगे 5.10 लाख तिरंगे

Mon, 18 Jul 2022 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 5.10 lakh tricolors will be hoisted in every house tricolor campaign
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 5.10 लाख तिरंगा झंडा लहराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी (डीएम) रमेश रंजन ने व्यापार मंडल सहित 31 विभागीय अधिकारियों को इस लक्ष्य का बंटवारा कर दिया है। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि 30 जुलाई तक लक्ष्य के अनुरूप झंडे तैयार कर लिए जाएं, जिससे अभियान के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष झंडे फहराए जा सकें।
डीएम ने इसे लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जिले के 30 विभागीय अधिकारियों को तिरंगे लहराने के लिए लक्ष्य का निर्धारण किया गया है। व्यापार मंडल को भी व्यावसायिक संस्थानों पर तिरंगा फहराने के लिए लक्ष्य दिया गया है। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर 11 से 17 अगस्त तक घर-घर तिरंगा फहराया जाएगा।
विज्ञापन

इसे लेकर नगर निकायों, खंड विकास अधिकारियों के साथ साथ सभी विभागों को तिरंगा झंडा फहराने का लक्ष्य दिया गया है। व्यापार मंडल को जिले में 50 हजार झंडे फहराने का लक्ष्य दिया गया है। जिले में 5.10 लाख झंडे फहराने का लक्ष्य तय किया गया है। इन झंडों को स्वयं सहायता समूहों की दीदियों व अन्य माध्यमों से तैयार किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) साहित्य प्रकाश मिश्र ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के लिए डीएम के निर्देश पर विभागवार लक्ष्य तय किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed