फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 3800 alternative ration card holders will be able to get food grains again

हाथरस: 3800 वैकल्पिक राशनकार्ड धारकों को फिर से मिल सकेगा खाद्दान्न

Sat, 18 Jul 2020 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 3800 alternative ration card holders will be able to get food grains again
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के 3,800 प्रवासी श्रमिकों को वैकल्पिक राशन कार्ड पर अब फिर से राशन मिल सकेगा। शासन स्तर से इस संबंध में विभाग को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। विभाग को निर्देश मिलते ही डीएसओ ने सभी संबंधित डीलरों व पूर्ति निरीक्षकों को खाद्यान्न उपलब्ध कराए संबंधी निर्देश जारी किए हैं।
शासन स्तर से जिले में आए प्रवासी श्रमिकों के को खाद्यान्न उपलब्ध कराए जाने के लिए वैकल्पिक राशन कार्ड बनाए जाने के लिए दिए थे। इस क्रम में यहां आपूर्ति विभाग की ओर से 3,800 वैकल्पिक राशन कार्ड बनाए गए। इन वैकल्पिक राशन कार्डों से करीब 10,000 लोगों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा था। शासन स्तर से बीच में खाद्यान्न वितरण को बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

वैकल्पिक राशन कार्ड को समाप्त करने के निर्देश जारी कर दिए गए थे। अब फिर से इन राशन कार्ड को एक्टिवेट कर दिया गया है। शासन ने निर्देश दिए हैं कि प्रवासी श्रमिकों के बनाए गए राशन कार्ड पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए। अब इस माह में होने वाले वितरण में इन वैकल्पिक पर राशन कार्ड पर खाद्यान्न मिल सकेगा। डीएसओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि शासन स्तर से वैकल्पिक राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न उपलब्ध कराए जाने के निर्देश जारी हो गए हैं। इस क्रम में शासन से निर्धारित खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed