फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 3311 KV new power plant to be built in Naogaon, Tikate and Kajrothi feeders to be added

हाथरस: नौगांव में बनेगा 33/11 केवी का नया बिजलीघर, टीकैत और कजरौठी फीडर जुड़ेंगे

Sun, 29 Nov 2020 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 3311 KV new power plant to be built in Naogaon, Tikate and Kajrothi feeders to be added
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नौगांव में 33/11 केवी के नए बिजलीघर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए तहसील प्रशासन ने 1090 वर्ग मीटर सरकारी जमीन का प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही बिजलीघर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इससे एक तरफ जहां ग्रामीण विद्युत आपूर्ति बेहतर हो सकेगी तो वहीं सादाबाद कस्बे के 33/11 केवी बिजलीघर का भार भी कम हो सकेगा।
गौरतलब है कि सादाबाद के बिजलीघर रोड पर बने 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से ही टीकैत और कजरौठी फीडर जुड़े हुए थे। इन फीडरों से सैकड़ों गांव रोशन होते थे। लिहाजा सादाबाद का बिजलीघर ओवरलोडेड था। इस वजह से कस्बे के लोगों को भी बेहतर आपूर्ति नहीं मिल पा रही थी। इस ओवरलोडिंग को कम करने और ग्रामीण व आसपास के कस्बों की आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए बिजली महकमे ने गांव नौगांव में बिजलीघर निर्माण का प्रस्ताव भेजा था और जिला प्रशासन से जगह की मांग की थी, जिसके बाद तहसील प्रशासन द्वारा गांव नौगांव में बिजलीघर निर्माण कार्य के लिए जमीन खोज ली गई है। एक्सईएन मनोज कुमार जैन ने बताया कि उनका पूरा ध्यान सादाबाद की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर करने पर है।
विज्ञापन

इस कड़ी में उनके द्वारा नौगांव में बिजलीघर निर्माण के लिए प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा गया था। इस बिजलीघर के बन जाने के बाद टीकैत और कजरौठी फीडर सादाबाद के 33/11 केवी बिजलीघर से अलग हो जाएंगे, जिसके बाद जहां ओवरलोड की समस्या खत्म हो सकेगी तो वहीं कस्बे और ग्रामीण इलाकों की विद्युत आपूर्ति पहले से अधिक बेहतर हो सकेगी। कस्बे को भी सुचारू रूप से निर्बाध आपूर्ति मिल सकेगी। लॉ वॉलटेज की समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा। सादाबाद के कोल्ड स्टोर की विद्युत आपूर्ति भी बेहतर हो सकेगी। उन्होंने बताया कि इस बिजलीघर के निर्माण पर लगभग तीन करोड़ रूपये का खर्चा आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गांव नौगांव में 33/11 केवी के बिजलीघर निर्माण के लिए 1090 वर्ग मीटर सरकारी जमीन का प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते ही बिजलीघर का निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा।

-राजेश कुमार, एसडीएम, सादाबाद।
चौबारा में नहीं मिली बिजलीघर के लिए जगह
सादाबाद। सहपऊ के गांव चौबारा में भी 33/11 केवी बिजलीघर का निर्माण कार्य किया जाना है, लेकिन अभी यहां बिजलीघर निर्माण के लिए जगह की समस्या आड़े आ रही है। तमाम प्रयासों के बाद भी यहां जमीन नहीं खोजी जा सकी है। एसडीएम ने बताया कि जगह ढूंढने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed