फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 33 teams will go door to door to vote by postal ballot

हाथरस : 33 टीमें घर-घर जाकर कराएगी डाक मतपत्र से मतदान

Mon, 14 Feb 2022 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 33 teams will go door to door to vote by postal ballot
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

इस बार दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं को घर से मतदान करने की सुविधा मिलेगी। इसे लेकर प्रशासन की ओर से 33 टीमें तैयार की गई हैं। टीमें घर-घर जाकर डाक मतपत्र से इनका मतदान कराएगी। जिले में इसके 152 मतदाताओं का डाटा तैयार कर लिया गया है। टीम के साथ माइक्रो ऑब्जर्वर भी रहेंगे। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में प्रशासन ने सभी बीएलओ से दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं से घर से ही मतदान कराने को लेकर सहमति पत्र लेने को कहा है। बूथवार इन मतदाताओं का डाटा तैयार कर लिया गया है। मतदान 16 फरवरी से शुरू होगा।
विज्ञापन

टीम में एक पर्यवेक्षक, सेक्टर अधिकारी, एक माइक्रो ऑब्जर्वर, एक पीठासीन अधिकारी, एक मतदान अधिकारी प्रथम, एक सेक्टर पुलिस अधिकारी, एक कांस्टेबल व एक वीडियो ग्राफर होंगे। मतदान की गोपनीयता बनाए रखने के लिए मोबाइल वर्जित रहेगा। मतदाता के पास उस समय कोई मोबाइल नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा टीम मतदाता
हाथरस 11 50
सादाबाद 9 43
सिकंदराराऊ 13 59
कुल 33 152
सहकर्मी भी डाल सकेंगे वोट
अगर कोई मतदाता इस परिस्थिति में है कि वह अपने हाथों से मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सकता है, तो वह अपने परिवार के एक सदस्य को उसके लिए नामित कर सकता है। पीठासीन अधिकारी इस संबंध में लिखित में अपनी सहमति देगा। इसके बाद सहकर्मी उक्त दिव्यांग या बुजुर्ग के मताधिकार का प्रयोग कर सकेगा। पूरी मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed