{"_id":"62acbee71a9bf002884d64b7","slug":"hathras-241-pairs-of-each-other-under-a-pavilion-hathras-news-ali29411505","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : एक मंडप के नीचे एक-दूसरे के हुए 241 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : एक मंडप के नीचे एक-दूसरे के हुए 241 जोड़े
विज्ञापन
हाथरस : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक-दूसरे के हुए नवयुगलों को आशीर्वाद देते सिकंदरा?
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित समारोह में 241 नवयुगलों को एक ही मंडप के नीचे परिणय सूत्र में बांधा गया। इनमें 20 मुस्लिम नवयुगल शामिल हैं। सभी अतिथियों ने नवयुगलों को सुखद जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। समारोह का शुभारंभ विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राना, विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, जिलाधिकारी रमेश रंजन और मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत गरीब परिवार की पुत्रियों का विवाह कराया जाता है। विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राना ने कहा कि योजना के तहत सभी समुदाय एवं धर्मों के रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह कराने की व्यवस्था की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है। विधान परिषद सदस्य ऋषिपाल सिंह, विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार उर्फ गुड्डू चौधरी, सांसद प्रतिनिधि राजेश कुमार उर्फ गुड्डू ने नवविवाहित वर-वधू को सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।
डीएम रमेश रंजन ने सभी नवयुगलों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर 51,000 हजार रुपये का खर्च आता है। पंजीकरण अधिकारी द्वारा सभी जोड़ों का विवाह पंजीकरण भी किया जाता है। संचालन महिला कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम ने किया। संवाद