{"_id":"617c440cff2539586a2010cd","slug":"hathras-13-lakh-rupees-were-digested-by-sending-it-to-the-son-s-account-sikandhra-rahu-news-ali277008378","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बेटे के खाते में भेजकर 13 लाख रुपये पचा गया उपडाकपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बेटे के खाते में भेजकर 13 लाख रुपये पचा गया उपडाकपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
सरकार एक तरफ डाकखाने के माध्यम से कई प्रकार की जमा व बचत योजनाओं को प्रोत्साहित करने में लगी है तो दूसरी तरफ विभागीय कर्मचारी जनता के विश्वास को तोड़ते हुए उनकी जमा राशि का गोलमाल करने में लगे हैं। ऐसा ही मामला डाकघर की पुरदिलनगर शाखा में सामने आया है। यहां के उपडाकपाल ने अपने पुत्र के नाम से अनेक खाताधारियों के लगभग 13 लाख रुपयों को ट्रांसफर करते हुए उनका आहरण कर लिया। पिता, पुत्र व एक अन्य डाक कर्मी के खिलाफ इस मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सहायक अधीक्षक डाक ऋषिराज ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि निलंबित उप डाकपाल पुरदिलनगर सुरेशचंद्र पुत्र प्रह़लाद सिंह निवासी मोहल्ला दमदमा सिकंदराराऊ ने वर्ष 1992 से 2021 तक कार्य करते हुुए श्रीमती रति काकांड़ी पत्नी दिलीप माहेश्वरी के बचत बैंक खाते से अपने अधिकार का उपयोग करते हुए अपने पुत्र अनिल कुमार के खाते में दो लाख 29 हजार रुपये ट्रांसफर कर आहरित कर लिए।
इसी प्रकार सिकंदराराऊ के मोहल्ला दमदमा निवासी सरोज शर्मा के खाते से दो लाख 42 हजार रुपये पहले की तरह हेराफेरी कर आहरित कर लिए। सिकंदराराऊ निवासी दीपशिखा सक्सेना पुत्री राजेश कुमार सक्सेना के खाते से अपने पुत्र अनिल कुमार के खाते में चार लाख 33 हजार सात रुपये ट्रांसफर कर इनकी निकासी कर ली। इसके साथ एक और डाक कर्मी राकेश कुमार के साथ मिलकर एक खाते से तीन लाख छियासी हजार एक सौ रुपये का गबन कर लिया। इन खाताधारकों को लगभग 13 लाख रुपये का चूना लगाया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। संवाद