{"_id":"61e06fc7d0db1d252f10abed","slug":"hathras-112-polling-stations-will-be-monitored-through-webcasting-hathras-news-ali283026578","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 112 मतदेय स्थलों की वेबकास्टिंग से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 112 मतदेय स्थलों की वेबकास्टिंग से होगी निगरानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले में अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों व मतदेय स्थलों का खाका खींच लिया गया है। प्रशासन की ओर से इन बूथों पर होने वाली मतदान प्रकिया की वेबकास्टिंग के जरिए निगरानी की जाएगी। यहां जिला प्रशासन की ओर से 112 मतदेय स्थल व 69 मतदान केंद्र को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है।
जिला प्रशासन की ओर से विधानसभा 2022 को लेकर मतदान केंद्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है। मतदान केंद्रों पर सभी सुविधाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी किया जा रहा है।
इसी क्रम में जिला प्रशासन की ओर से जिले में 112 मतदेय स्थलों व 69 मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इन मतदान केंद्रों व मतदेय स्थल पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन
वहीं इन केंद्रों पर मतदान के दौरान वेबकास्टिंग के जरिए निगरानी की जाएगी। वहीं इन केंद्रों पर पैरामिलिट्री फोर्स के जवान भी तैनात रहेंगे। इन बूथ की पल-पल की रिपोर्ट जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के माध्यम से ली जाएगी। प्रशासन की ओर से पूरा डाटा खींच लिया गया है।