फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 11 more roadways buses will go in elections, passengers will face trouble

हाथरस : 11 और रोडवेज बसें जाएंगी चुनाव में, यात्री झेलेंगे परेशानी

Thu, 17 Feb 2022 12:35 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 11 more roadways buses will go in elections, passengers will face trouble
हाथरस : रोडवेज बस में सवार होने के लिए मची मारामारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को 21 फरवरी से बसों की और ज्यादा किल्लत झेलनी पड़ेगी। हाथरस डिपो को चुनाव आयोग की ओर से 11 और बसों को भेजने की मांग मिल गई है। इस तरह हाथरस डिपो की कुल 41 बसें चुनाव ड्यूटी में लग जाएंगी। वर्तमान में भी बसों की कमी का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। काफी इंतजार के बाद बसें मिल पा रही हैं। बसों में बैठने के लिए यात्रियों के बीच मारामारी मच रही है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 77 बसें हैं। इनमें से 30 बसें पहले ही चुनाव ड्यूटी के लिए जा चुकी हैं। 20 फरवरी को जिले में तीसरे चरण का चुनाव कराने के बाद चौथे चरण के लिए यहां से पुलिस बल रवाना होगा। इसके लिए चुनाव आयोग की ओर से 11 और बसें मांगी गई हैं। कुल मिलाकर यह है कि हाथरस डिपो में 77 में से मात्र 36 बसें यात्रियों के लिए रहेंगी। इनमें से ज्यादातर बसें जर्जर हालत में हैं, क्योंकि वह काफी पुरानी हो गई हैं।
विज्ञापन

यह बसें अक्सर बीच रास्ते में ही धोखा दे जाती हैं। अन्य यात्री वाहन भी चुनाव के लिए अधिगृहीत हो चुके हैं, इसलिए यात्रियों को सभी रूटों पर सफर करने में काफी मुश्किल हो रही है। वह काफी जद्दोजहद के बाद गंतव्य तक का सफर पूरा कर पा रहे हैं। हाथरस डिपो की सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) शशी रानी का कहना है कि 11 बसों की मांग आ गई है। इन बसों को 21 फरवरी को भेजा जा चुका है। 30 बसें पहले ही चुनाव में जा चुकी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed