मेहनत की कमाई को धुएं में नहीं उड़ाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मेडिकल विंग द्वारा चलाए जा रहे मेरा भारत व्यसन मुक्त भारत अभियान के तहत राजयोग शिक्षिका बीके शांता बहन के सानिध्य में सासनी स्थित एक कोल्ड स्टोरेज परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शुरुआत मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने झंडी दिखाकर किया। रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि उनका पूरा परिवार किसी भी प्रकार के तंबाकू, सिगरेट, शराब आदि से मुक्त है। जिले में जगह-जगह लगाए जा रहे शिविरों से बहुत से युवाओं को लाभ हुआ है और अनेक लोगों ने शिविरों में जाकर शिक्षा लेकर व्यसनों का दान भी किया है। शिविर में शिव दर्शन चरित्र निर्माण आध्यात्मिक प्रदर्शनी भी लगाकर किसानों को सभी धर्म की आत्माओं के परमपिता परमात्मा शिव का तथा उनके दिव्य कर्तव्यों का परिचय दिया गया। बीके शांता बहन ने कहा कि किसान वर्ष भर मेहनत करते हैं, लेकिन उनका बहुत सा धन व्यसनों में खर्च हो जाता है। किसानों को अपनी मेहनत की कमाई को धूंए में नहीं उड़ाना चाहिए।
बीके हेमलता बहन, बीके पंचम सिंह, बीके लवली, बीके दुर्गेश बहन, बीके कुसुम, मनीष कुमार, पं. सर्वेश उपाध्याय, संजय उपाध्याय, रमेश चंद्र सोनी, सुनील शर्मा, कमल कुमार, लवकुश शर्मा आदि मौजूद थे।