फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Happiness on the stray animals: the hoopoe collector, sloganeering

आवारा पशुओं पर हंगामा: सपाइयों ने घेरा कलेक्ट्रेट, नारेबाजी

Sun, 06 Jan 2019 12:13 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Sun, 06 Jan 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
Happiness on the stray animals: the hoopoe collector, sloganeering
आपूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन के सवालों के जबाब देते डीएम,एसपी। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। आवारा पशुओं की समस्या को लेकर सपा ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सपाइयों ने जमकर नारेबाजी की और कलेक्ट्रेट पर धरना भी दिया। सपाइयों ने दो टूक चेतावनी दी कि अगर सात दिन के अंदर समस्या का पूरी तरह से समाधान नहीं हुआ तो और तीव्र आंदोलन किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव ने की और संचालन महेंद्र सोलंकी ने किया। तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को काफी तादाद में सपाई कलेक्ट्रेट पहुंच गए। जिले के अलग-अलग स्थानों से यह सपाई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, मेटाडोर, बस और बाइकों से कलेक्ट्रेट आए थे।
विज्ञापन


वहां आते ही सपाइयों ने कलेक्ट्रेट घेर ली और नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद यह प्रदर्शन धरने के रूप में तब्दील हो गया। धरना स्थल पर हुई सभा को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार कागजों और आंकड़ों से नहीं चलती है। जनता के भरोसे से चलती है। इस सरकार ने लोगों को गुमराह करने का काम किया है। उन्होंने जिला प्रशासन को चेताते हुए कहा कि किसानों पर लिखे मुकदमों को वापस लिया जाए। अगर तानाशाही चलाकर डंडा या कलम चलाई गई तो उंगली तोड़ दी जाएगी। उन्होंने प्रशासन चेताया कि यिद झूठे मुकदमों में किसानों क पकड़ने के लिए पुलिस गांव में गई तो उसे वापस नहीं लौटने दिया जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा तीन तलाक जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ना चाह रही है। उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं की समस्या का अभी तक सरकार व प्रशासन निदान नहीं कर पाया है। उन्होंने जिला प्रशासन को आगाह किया कि यदि एक सप्ताह के अंदर समस्या का समाधान नहीं किया तो और तीव्र आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। एमएलसी जसवंत सिंह यादव ने कहा कि सपा सरकार किसानों की पार्टी है। यहां जाति धर्म के आधार पर राजनीति नहीं की जाती है। आवारा पशुओं की समस्या विकराल रूप ले रही है। पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने कहा कि पराग डेयरी में चारा नहीं होने से पशु मर रहे है। जिला प्रशासन की ओर से किसानों को मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी जा रही है। पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान ने कहा कि आवारा पशु फसल को चौपट कर रहे हैं। सरकार को फसल नुकसान का मूल्यांकन कर मुआवजा देना चाहिए। प्रदेश सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। इस मौके पर चौधरी भाजुद्दीन, मनोज यादव, मूलचंद निम, श्याम प्रधान, मुरसान चेयरमैन रजनेश कुशवाहा ने भी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर शिशुपाल सिंह राना, हरवीर तोमर, भूरा पंडित, ताजेंद्र निम, संतोष, भानु प्रताप, अजय शर्मा, कैलाश बिहारी गौड़, डॉ. हेमकांत, पंकज, गजेंद्र, भोला, प्रमोद सिसौदिया, तेजवीर सिंह सिसौदिया, रामू पौरुष, दिनेश लोधी, हीरो यादव, पंकज यादव, राम बहादुर यादव, धर्मेंद्र अग्रवाल सहित काफी तादाद में सपाई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed