{"_id":"6832201fc1e1c3560f05f0de","slug":"gst-team-searched-the-documents-till-night-hathras-news-c-56-1-mrt1060-132012-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रात तक जीएसटी टीम ने खंगाले दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रात तक जीएसटी टीम ने खंगाले दस्तावेज
Sun, 25 May 2025 01:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 25 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
शहर के अलीगढ़ रोड स्थित एक मेटल फर्म पर शुक्रवार दोपहर शुरू हुई स्टेट जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) टीम की जांच रात करीब 10 बजे तक चली।
टीम ने फर्म के कई दस्तावेजों की जांच की। कंप्यूटर के दस्तावेजों को भी खंगाला। फर्म पर मौजूद स्टॉक की गणना के बाद अब दस्तावेजों से इनका मिलान किया जा रहा है। संयुक्त आयुक्त एसआईबी मथुरा अनिल कनौजिया ने बताया कि जांच अभी जारी है। गौरतलब है कि शहर के अलीगढ़ रोड रुहेरी के निकट स्थित एक मेटल फर्म पर शुक्रवार को जीएसटी मथुरा की एसआईबी टीम ने छापा मारा था। टीम ने इस फर्म का स्टॉक और दस्तावेज खंगाले। कार्रवाई से कारोबारियों में खलबली मची रही।