मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के कमरे में फेंका हथगोला, बाल-बाल बचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इगलास रोड माहेश्वरी कॉलोनी में प्रापर्टी डीलर लक्ष्मण पहलवान का मकान है। मकान के एक हिस्से में जिले के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी भूपेंद्र प्रताप सिंह रहते हैं। ऊपरी मंजिल पर लक्ष्मण पहलवान भी अपने परिवार के साथ रहता है। बुधवार की सुबह चार बजे के लगभग एकाएक बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। इन युवकों ने एक मकान पर हथगोला फेंका। हथगोला उस कमरे में जाकर गिरा, जिसमें सीवीओ का निवास है।
इससे वहां तेज आवाज हुई और मकान के बाहर के शीशे टूटकर दूर तक गिर गए। तेज आवाज सुनकर आसपास जगार हो गई। मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने मामले की छानबीन की। बम फेंकने वाले मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। असल में इस बम कांड के पीछे मकान स्वामी की कुछ लोगोें से पुरानी रंजिश मानी जा रही है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। कोतवाली निरीक्षक हाथरस गेट का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।
मामले की जांच कराई जा रही है। मौके पर मिले अवशेषों को जांच के लिए भेजा जा रहा है। प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही चल रही है। इस मामले की जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सिद्धार्थ वर्मा, एएसपी।