{"_id":"69e2979e08d818b1ec0715a1","slug":"green-signal-for-the-operation-of-32-buses-on-rural-routes-hathras-news-c-56-1-hts1003-147305-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ग्रामीण मार्गों पर 32 बसों के संचालन को हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ग्रामीण मार्गों पर 32 बसों के संचालन को हरी झंडी
Sat, 18 Apr 2026 01:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात सुविधा को बेहतर बनाने के लिए 32 बसों के संचालन को स्वीकृति दे दी गई है। हाथरस डिपो की ओर से निजी बस संचालकों के आवेदनों को मंजूरी देते हुए उन्हें निर्धारित मार्गों पर बसें चलाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
इस पहल से उन ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जहां अब तक परिवहन सुविधाएं सीमित हैं। परिवहन निगम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निजी बस संचालक रोडवेज बसों से अधिक किराया नहीं वसूलेंगे। यदि ऐसा पाया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही इन बसों पर रोडवेज का लोगो लगाया जाएगा, जिससे यात्रियों को अधिक भरोसेमंद और सुरक्षित सेवा मिल सके। नई बसों को संचालन में प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। हाथरस डिपो प्रभारी मंगेश कुमार का कहना है कि इस व्यवस्था से ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और लोगों को शहर तक आने-जाने में आसानी होगी।