फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Grain scam: action against four Kottars of city

अनाज घोटाला: शहर के चार कोटेदारों के खिलाफ कार्रवाई तय

Tue, 28 Aug 2018 11:54 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Tue, 28 Aug 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
Grain scam: action against four Kottars of city
राशन
अनाज घोटाले में विभागीय स्तर से बनाई जांच टीम दो आधार कार्डों को स्कैन कर पड़ताल में जुटी हुई है। इन आधार कार्डों की जांच पूरी होने पर हाथरस शहरी क्षेत्र के चार कोटेदारों के खिलाफ कार्रवाई होना लगभग तय माना जा रहा है।
विज्ञापन


दूसरी ओर सभी कोटेदार अपने रिकार्डों को पूरा करने में जुटे हुए है। इस मामले में विभाग की ओर से सादाबाद के दो, सिकंदराराऊ के एक कोटेदार व एक कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन



शासन की ओर से पांच आधार कार्डों से 1064 राशन कार्डों के खाद्यान्न की कालाबाजारी की जा रही थी। इसे लेकर शासन स्तर से सूची विभाग को भेजी गई थी। अब इन पांच आधार कार्डों में से तीन आधार कार्डों से हो रहे खाद्यान्न घोटाले का तो विभाग ने पर्दाफाश कर दिया है। अब जांच टीम दोनों आधार कार्डों की स्कैनिंग में जुट गई है। इस स्कैनिंग के पूरी होने के बाद शहर के चार बड़े कोटेदारों पर विभागीय स्तर से एफआईआर दर्ज की कार्रवाई कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने इन कोटेदारों के डाटा को भी स्कैन कर लिया है। इस डाटा में भी संदिग्धता मिली है। इसके कारण यह कोटेदार संदेह के घेरे में आ खड़े हुए है। वही शासन स्तर से 85 कार्डों की दूसरी सूची भेज दी गई है। इस सूची को लेकर भी जांच शुरू हो गई है।    

शहरी क्षेत्र में प्रॉक्सी माध्यम से खाद्यान्न वितरण    
 
जिले के शहरी क्षेत्रों में खाद्यान्न वितरण के लिए डीएसओ सुरेंद्र यादव ने सभी कोटेदारों को निर्देश जारी कर दिए है। इस निर्देशानुसार कोटेदारों को प्रॉक्सी माध्यम खाद्यान्न का वितरण करना होगा। यह वितरण प्रक्रिया 28 से 31 अगस्त के मध्य की जाएगी। यह वितरण प्रक्रिया नामित निर्धारित सदस्यों की देखरेख में की जाएगी। उन्होंने कहा है कि आधार कार्ड की उपलब्धता न होने की दशा में किसी भी पहचान पत्र के जरिए कार्डधारक को राशन दिया जाएगा। उन्होंने कहा है कि कोई भी पात्र इस लाभ से वंचित न  रह सके।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed