फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Government suspended joint BDO

Hathras News: संयुक्त बीडीओ को शासन ने किया निलंबित, ये लगे हैं आरोप

Thu, 29 Feb 2024 02:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Thu, 29 Feb 2024 02:37 AM IST
सार

कार्याें में लापरवाही, योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही, कार्यालय में प्रतिदिन देरी से आने, 26 जनवरी को राष्ट्रीय पर्व पर कार्यालय न पहुंचने सहित कई आरोप पर संयुक्त खंड विकास अधिकारी हाथरस सदर चंद्रशेखर को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Government suspended joint BDO
निलंबित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आयुक्त ग्राम्य विकास जीएस प्रियदर्शी ने संयुक्त खंड विकास अधिकारी हाथरस सदर चंद्रशेखर को निलंबित कर दिया है। पिछले दिनों जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने विभिन्न मामलों में लापरवाही सामने आने के बाद शासन से उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की थी।

विज्ञापन


डीएम ने संस्तुति पत्र में कार्याें में लापरवाही, योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही, कार्यालय में प्रतिदिन देरी से आने, 26 जनवरी को राष्ट्रीय पर्व पर कार्यालय न पहुंचने सहित कई आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ शासन को पत्र लिखा था। शासन स्तर से डीएम की संस्तुति के आधार पर कार्रवाई की गई है। परियोजना निदेशक राजेश कुरील ने बताया कि शासन स्तर से निलंबन का आदेश प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed