{"_id":"653559e93f0ef0a47c0ae73a","slug":"goods-worth-lakhs-seized-from-salt-trader-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: नमक कारोबारी के यहां लाखों का माल सीज, दस्तावेजों में भी मिली कमियां, बिक्री पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: नमक कारोबारी के यहां लाखों का माल सीज, दस्तावेजों में भी मिली कमियां, बिक्री पर रोक
Sun, 22 Oct 2023 10:51 PM IST
चमन शर्मा
विनीत चौरसिया, अमर उजाला, हाथरस
विनीत चौरसिया, अमर उजाला, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 22 Oct 2023 10:51 PM IST
सार
स्टेट जीएसटी की एसआईबी ने 21 अक्तूबर को नजिहाई बाजार की नमक व सोड़ा बनाने वाली फर्म पर छापा मारा था। टीम को यहां विस्फोटक रसायनों की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी। शनिवार देर रात तक चली कार्रवाई में गली तेलियान स्थित एक अन्य गोदाम में लाखों रुपये का माल सीज किया गया है।
विज्ञापन
जीएसटी टीम हाथरस में
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में नजिहाई बाजार स्थित एक फर्म के दो गोदामों पर राज्य वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की विशेष अनुसंधान शाखा मथुरा ने शनिवार को छापे के दौरान लाखों का माल सीज किया है। कारोबारी के कई दस्तावेजों में गड़बड़ी होने के कारण उन्हें तलब किया गया है।
विज्ञापन
स्टेट जीएसटी की एसआईबी ने 21 अक्तूबर को नजिहाई बाजार की नमक व सोड़ा बनाने वाली फर्म पर छापा मारा था। टीम को यहां विस्फोटक रसायनों की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी। शनिवार देर रात तक चली कार्रवाई में गली तेलियान स्थित एक अन्य गोदाम में लाखों रुपये का माल सीज किया गया है।
विज्ञापन
यहां हैरत की बात ये है कि सीज किए गए माल में कई प्रकार के बेनामी रसायन शामिल होने की चर्चा है। इसके चलते माल की सही कीमत निकाला जाना भी मुमकिन नहीं हो रहा है। स्टेट जीएसटी एसआईबी मथुरा शशीभूषण त्रिपाठी की मानें तो यहां बिना दस्तावेजों के मिले माल को सीज कर दिया गया है। दस्तावेजों की जांच की जा रही है। माल की कीमत लाखों में है।
विज्ञापन