{"_id":"68fb7a8c44c1aff018043e9f","slug":"gold-and-silver-stolen-from-wedding-house-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांड पर रखे कनस्तर में छिपाए थे जेवर: शादी वाले घर से 45 तोले सोना व डेढ़ किलो चांदी चोरी, सदमे में परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांड पर रखे कनस्तर में छिपाए थे जेवर: शादी वाले घर से 45 तोले सोना व डेढ़ किलो चांदी चोरी, सदमे में परिवार
Fri, 24 Oct 2025 06:40 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 24 Oct 2025 06:40 PM IST
सार
टांड पर रखे दो कनस्तर, जिनमें कीमती जेवर छिपाए गए थे, वे अपने स्थान पर नहीं थे। ट्रॉली बैग भी कमरे में नहीं था। लोहे की अलमारी का गेट खुला था। अकरम ने देखा छत का दरवाजा खुला हुआ है। छत पर कनस्तर, जेवरात के डिब्बे व खाली ट्रॉली बैग पड़ा था।
विज्ञापन
छत पर खाली पडे़ सोना-चांदी रखने के डिब्बे व खुला पड़ा सूटकेश
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी वाले घर से 23 अक्तूबर रात चोर लगभग 45 तोले सोना व डेढ़ किलो चांदी चोरी कर ले गए। शहर के बीचोबीच हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस अधिकारी, डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस व एसओजी मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट के मोहल्ला नई दिल्ली इगलास अड्डा के रहने वाले अकरम उर्फ कलुआ पुत्र अयूब के घर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। अकरम इगलास अड्डे पर डेयरी चलाते हैं। अकरम दो मंजिला घर में अपनी पत्नी व दो बहनों के साथ ऊपरी मंजिल तथा माता-पिता निचली मंजिल पर रहते हैं। रात लगभग डेढ़ बजे छत पर टहलने के बाद अकरम अपने कमरे में आकर सो गए थे। देर रात लगभग तीन बजे घबराहट के कारण उनकी आंख खुली तो देखा कि कमरे में सामान अस्त-व्यस्त है। यह देख होश उड़ गए। परिवार के बाकी लोग भी जाग गए।
विज्ञापन
टांड पर रखे दो कनस्तर, जिनमें कीमती जेवर छिपाए गए थे, वे अपने स्थान पर नहीं थे। ट्रॉली बैग भी कमरे में नहीं था। लोहे की अलमारी का गेट खुला था। अकरम ने देखा छत का दरवाजा खुला हुआ है। छत पर कनस्तर, जेवरात के डिब्बे व खाली ट्रॉली बैग पड़ा था। शोर पर पड़ोसी जाग गए। सूचना पर पीआरवी व हाथरस गेट पुलिस पहुंची। सुबह एसपी चिंरजीवनाथ सिन्हा, सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण डॉग डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। पूछताछ में अकरम ने बताया कि चोर लगभग 45 तोले सोना व डेढ़ किलो चांदी ले गए हैं। बताया कि बहन की शादी तय हो गई है। दो नवंबर का लगन कार्यक्रम है, उसी की तैयार में जुटे थे।
विज्ञापन
चोरी की सूचना पर मौके पर पहुंचकर छानबीन की गई है। घर में परिवार के कई लोगों का सोना रखा हुआ था। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जार ही है।-योगेंद्र कृष्ण नारायण, सीओ सिटी