फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Goddess Temple

देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Fri, 29 Sep 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Fri, 29 Sep 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Goddess Temple
नवरात्र - फोटो : Amar Ujala
दुर्गानवमी का पर्व शुक्रवार को जिले में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। हजारों की संख्या में देवी मंदिरों में पहुंचे भक्तों ने मां सिद्धदात्री का स्मरण कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। शहर के देवी मंदिर सच्चे दरबार की जय और जोर से बोलो जय माता दी, के जयकारों से आधी रात तक गूंजते रहे।
विज्ञापन


मंदिरों में देर रात तक भक्तों की कतारें लगी रहीं। मथुरा रोड स्थित प्रसिद्ध बौहरे वाली देवी मंदिर पर मेला लगा रहा। आधी रात को मंदिरों में महाआरती के लिए भी भक्तों का तांता लगा रहा। देवी मंदिरों में कहीं फूलबंगला की खुशबू थी तो कहीं छप्पन भोग की अविरल छटा बिखरी। घर-घर कन्या-लांगुरा जिमाए गए।
विज्ञापन


सुबह से ही कन्या-लांगुराओं की टोलियां बुलावे के इंतजार में गली-मोहल्लों में घूमती नजर आईं। भक्तों ने कन्या-लांगुरा रूपी बच्चों को श्रद्धा से भोजन कराया और सामर्थ्य के हिसाब से दक्षिणा और उपहार भेेंट किए। पर्व को लेकर देवी मंदिरों में माता की प्रतिमाओं को आकर्षक ढंग से सजाया गया। ब्रह्म मुहूर्त के साथ ही भक्तों की भीड़ देवी मंदिरोें की ओर उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भक्तों ने मां के इस नवम स्वरूप की आराधना के साथ ही अपने नवदुर्गा पर्व के उपवास का भी समापन किया। सोलह शृंगार से सजी मां की प्रतिमा के मोहक रूप को देखकर भक्तजन श्रद्धा से नतमस्तक हो रहे थे। भक्तों ने माता को चुनरी, नारियल और पूजा का अन्य सामान अर्पित किया। मंदिरों में हवन कुंडों में भी श्रद्धालुओं ने पूजन सामग्री समर्पित की। मंदिरों में मातारानी को माता को प्रिय हलवा-चने का प्रसाद अर्पित किया गया। शहर के प्रमुख मंदिरों में अल सुबह से लेकर आधी रात तक भक्तों की काफी लंबी लाइन लग रही। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed