{"_id":"6571f1c0ed36556c37022f68","slug":"goat-stuck-inside-the-boring-in-mursan-did-not-come-out-even-on-the-10th-day-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दिन भर चली खुदाई, बकरी नहीं निकली पाई, 10 दिन से है बोरिंग में फंसी, दे रही है आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दिन भर चली खुदाई, बकरी नहीं निकली पाई, 10 दिन से है बोरिंग में फंसी, दे रही है आवाज
Thu, 07 Dec 2023 09:58 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 07 Dec 2023 09:58 PM IST
सार
हाथरस में मुरसान कलेक्ट्रेट के निकट निर्माणाधीन न्यायालय की जमीन पर 10 दिन से नलकूप की बोरिंग में बकरी फंसी हुई है। प्रशासन ने चार-चार जेसीबी मशीन खुदाई को लगा दी हैं, पर बकरी को निकालने में सफलता नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
चार जेसीबी मशीन खुदाई करती हुईं
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में मुरसान कलेक्ट्रेट के निकट निर्माणाधीन न्यायालय की जमीन पर पिछले 10 दिन से नलकूप की बोरिंग में फंसी बकरी को निकालने के लिए 7 दिसंबर को भी बचाव कार्य जारी रहा। चार जेसीबी को बोरिंग के आसपास खोदाई के कार्य में लगाया गया, लेकिन देर शाम तक बकरी को निकालने में सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरसान के नगला हीरा सिंह निवासी मुकेश पुत्र सौदान सिंह का कहना है कि 28 नवंबर को कलेक्ट्रेट के निकट निर्माणाधीन न्यायालय की जमीन पर रोजाना की तरह बकरी चराने गया था। इस दौरान उनकी बकरी नलकूप की बोरिंग में गिर गई। इसकी शिकायत उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित पुलिस चौकी पर की।
विज्ञापन
अमर उजाला डिजिटल पर बकरी के बोरिंग में फंसे होने के समाचार लगने के बाद पांच दिसंबर को प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बकरी को निकालने का प्रयास किया। 7 दिसंबर को गोरक्षक टीम सहित अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। बकरी के स्वामी मुकेश का कहना है कि बकरी के लिए चारा व पानी रस्सी के जरिये भेज रहे हैं। ग्रामीणों ने मोबाइल से वीडियो बनाते हुए यह पता लगाया है कि वह चारा-पानी ले रही है। बोरिंग में रस्सी डालने से पता चला है कि बकरी करीब 35 फुट गहरी जगह पर है।