{"_id":"65808a43cf5dba32220c92f7","slug":"girl-dies-under-suspicious-circumstances-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: संदिग्ध हालात में युवती की मौत, गले पर चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: संदिग्ध हालात में युवती की मौत, गले पर चोट के निशान
Mon, 18 Dec 2023 11:37 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 18 Dec 2023 11:37 PM IST
सार
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के चौबे वाले महादेव में देर शाम संदिग्ध हालात में युवती की मौत हो गई। युवती के गले पर चोट के निशान थे। परिजन बिना पोस्टमार्टम के शव लेकर चले गए। इसके बावजूद पड़ोसी दबी जुबान में बात कर रहे थे कि युवती ने बंद कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
थाना हाथरस गेट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के चौबे वाले महादेव में 18 दिसंबर की देर शाम संदिग्ध हालात में युवती की मौत हो गई। युवती के गले पर चोट के निशान थे। परिजन बेहोशी की हालत में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। इधर मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल में ही रोने बिलखने लगे। परिजनों ने मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम के शव लेकर चले गए। इसके बावजूद पड़ोसी दबी जुबान में बात कर रहे थे कि युवती ने बंद कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ.पवन राजपूत का कहना है कि एक युवती को इमरजेंसी वार्ड लाया गया था। उसके गले पर चोट के निशान थे। अस्पताल आने से पूर्व ही युवती की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन