{"_id":"66c533d4bc90713f99080e74","slug":"funeral-sites-will-be-built-in-nine-gram-panchayats-hathras-news-c-56-1-sali1016-118969-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: नौ ग्राम पंचायतों में बनेंगे अंत्येष्टि स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: नौ ग्राम पंचायतों में बनेंगे अंत्येष्टि स्थल
विज्ञापन
जिले की नौ ग्राम पंचायतों में 24-24 लाख रुपये की लागत से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण किया जाएगा। इसे लेकर ब्लॉक स्तर से अनुमोदन ले लिया गया है। अब जिला स्तर से जल्द ही शासन को पत्रावली भेजी जाएगी।
जिले की ग्राम पंचायतों में अंत्येष्टि स्थल के निर्माण को लेकर शासन की ओर से लक्ष्य निर्धारण किया गया था। शासन की ओर से इस वित्तीय वर्ष में नौ ग्राम पंचायतों में नए अंत्येष्टि स्थल बनाने के लिए भूमि आदि का प्रस्ताव का मांगा था।
संबंधित ब्लॉकों के माध्यम से संबंधित ग्राम पंचायतों में अंत्येष्टि स्थल की भूमि का चयन, दस्तावेज, प्रस्तावित अंत्येष्टि स्थल तक जाने का रास्ता आदि मानकों के आधार पर अनुमोदन कर जिला स्तर पर पत्रावली पहुंचा दी गई है। परीक्षण के बाद जिला स्तर से शासन को पत्रावली भेजी जाएगी। डीपीआरओ सुबोध जोशी ने बताया कि इन ग्राम पंचायतों को जल्द ही अंत्येष्टि स्थल निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत हो जाएगी।